Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में बालू लदे ट्रक ने किसान को रौंदा, मौत:घाट की तरफ टहलने के लिए निकले थे, हादसे के बाद ड्राइवर फरार


भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर टीवी स्टोरीयन घाट के पास बुधवार को ट्रक ने टहलने निकले अधेड़ को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर नगर वार्ड नंबर-10 निवासी स्व. झगरू राय के 55 वर्षीय बेटे श्रीनिवास राय उर्फ कर्पूरी राय है। वह पेशे से किसान थे। पत्नी छोड़कर चली गई थी मृतक के पोते रवि कुमार ने बताया कि वे रोज की तरह टीवी स्टोरीयम घाट की तरफ टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान बालू लदे बेलगाम ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों से सूचना परिजनों को मिली। सूचना पाकर मृतक के परिजन और स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल में करवाया। वही, पुलिस ने घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर लिया है। बताया जाता है मृतक की शादी हुई थी, लेकिन किसी कारण उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी और उन्हें कोई संतान भी नहीं था। वह अपने भाई-भतीजे के साथ ही रहते थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles