Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मुंगेर में 20KM लंबा जाम:विक्रमशिला पुल बंद होने का असर, हजारों वाहन फंसे, फ्लाईओवर निर्माण ने बढ़ाई परेशानी


मुंगेर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर इन दिनों लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। इसका मुख्य कारण भागलपुर के विक्रमशिला पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद सीमांचल क्षेत्र की ओर जाने वाले वाहनों का मुंगेर से होकर गुजरना है। भागलपुर जिले के अलावा झारखंड, बंगाल और अन्य क्षेत्रों से आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहन मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु से होकर गुजर रहे हैं। मुंगेर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के कारण जिले में लगातार जाम लग रहा है। गुरुवार को बरियारपुर के तीन बटिया चौक से लेकर मुंगेर के बांक मोड़ तक लगभग 20 किलोमीटर लंबा महाजाम देखा गया। राजमार्गों पर वाहनों का अत्यधिक परिचालन
जाम के बीच बरियारपुर थाना, यातायात नया रामनगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस अलग-अलग स्थानों पर फंसे वाहनों को निकालने का प्रयास कर रही है। सुबह 10 बजे से यह स्थिति बनी हुई है, जिससे सड़कें वाहनों से अटी पड़ी हैं। इस जाम में 22 चक्के वाले ट्रकों सहित कई बड़े और छोटे वाहन फंसे हुए हैं। अनुमान है कि इस 20 किलोमीटर लंबे जाम में एक हजार से अधिक वाहन चालक फंसे हुए हैं। जाम का एक मुख्य कारण मुंगेर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों का अत्यधिक परिचालन है, वहीं दूसरा कारण नया रामनगर पेट्रोल पंप के पास फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते वाहनों का वन-वे परिचालन है। दोनों तरफ से बड़े वाहनों के कारण लगी जाम इस जगह पर सड़क भी सकरी है। इसके अलावा बरियारपुर तीन बतिया चौक के समीप भी सड़क सकरा रहने के कारण अचानक दोनों तरफ से बड़े वाहनों का एक साथ प्रवेश हो जाने का कारण भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यह दोनों जगह पर चार थाने की पुलिस सड़क जाम से निपटने के लिए लगाया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles