Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पटना स्मार्ट सिटी के कैमरे से होगी ब्लैकआउट की निगरानी:69 जगह पर बजेगा सायरन, 16 गंगा घाट भी शामिल; अंधेरा छाने से 2 मिनट पहले ही होगा अलर्ट


बिहार में युद्ध को लेकर शाम 7 बजे सायरन बजते ही अंधेरा छा जाएगा। पटना स्मार्ट सिटी के ICCC के कैमरे से ब्लैकआउट के दौरान पूरे शहर की निगरानी की जाएगी। स्मार्ट सिटी के पब्लिक एड्रेस सिस्टम से 69 जगह पर 6:58 में सायरन बजेगा। इसमें 16 गंगा घाट भी शामिल है। फिर 7:14 पर ब्लैकआउट खत्म होने को लेकर 2 मिनट तक सायरन बजाया जाएगा। ये सभी चीजें पटना स्मार्ट सिटी से ही कंट्रोल की जाएगी। 415 स्थानों पर 3357 सीसीटीवी कैमरा मौजूद पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से लगभग 415 स्थानों पर 3357 सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। इसमें सीसीटीवी सर्विलांस कैमरा 2602, रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन (आरएलवीडी) कैमरा 473, ऑटोमैटिक नम्बर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) कैमरा 150, स्पीड वायलेशन डिटेक्शन (एसवीडी) कैमरा 12 और व्हीकल डिटेक्शन एंड क्लासिफिकेशन (वीडीसी) कैमरा 120 लगाया गया है। वहीं, किसी भी तरह के अनाउंसमेंट के लिए 69 स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया गया है। शाम 7 बजे 6 जिलों में ब्लैकआउट होगा पटना समेत बिहार के 6 जिलों में आज शाम 7 बजे सायरन बजते ही अंधेरा छा जाएगा। सायरन की आवाज के साथ ही बिजली सप्लाई रोक दी जाएगी। शाम 7 बजे 15 मिनट के लिए ब्लैकआउट होगा। पटना के अलावा पूर्णिया, बेगूसराय, कटिहार, किशनगंज और अररिया में भी ब्लैकआउट होगा। 6 शहरों में भारत सरकार के निर्देश पर सिविल डिफेंस मॉकड्रिल होगी। इस दौरान शाम 7 से 7:15 बजे तक सायरन बजते ही लोगों को अपने घरों, दुकानों और ऑफिस की लाइटें बंद करनी होंगी। 15 मिनट तक लोगों को किसी भी तरह के लाइट्स जलाने से मना किया गया है। राज्य सरकार के मुताबिक, ये किसी खतरे की स्थिति नहीं बल्कि नागरिक सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन क्षमता और प्रशासनिक तैयारियों को परखने के लिए की जा रही प्रैक्टिस है। प्रशासन ने लोगों से घबराने की बजाए सहयोग करने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles