Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

कैमूर के मोहनिया टोल प्लाजा पर ई-डिटेक्शन सिस्टम लागू:डॉक्यूमेंट एक्सपायर होने पर अब ऑटोमैटिक कटेगा ई-चालान


बिहार परिवहन विभाग ने राज्य के 41 टोल प्लाजा पर अत्याधुनिक ई-डिटेक्शन सिस्टम लागू कर दिया है। कैमूर के मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरते समय अब वाहन के कागजात अपडेट न होने पर ई-चालान स्वतः जारी हो जाएगा। इस व्यवस्था को राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की तकनीकी सहायता से तैयार किया गया है। जैसे ही कोई वाहन टोल प्लाजा से गुजरेगा, वहां लगे हाई-रेजोल्यूशन कैमरे नंबर प्लेट और फास्टैग को स्कैन करेंगे। इसके बाद वाहन का विवरण केंद्रीय डेटाबेस से मिलान किया जाएगा, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित होगी। कुछ ही सेकंड में ऑनलाइन ई-चालान जारी हो जाएगा सिस्टम तुरंत इंश्योरेंस, फिटनेस प्रमाण-पत्र और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसी) की वैधता की जांच करेगा। यदि कोई दस्तावेज एक्सपायर या अमान्य पाया गया, तो बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के कुछ ही सेकंड में ऑनलाइन ई-चालान जारी हो जाएगा। यह चालान सीधे वाहन मालिक के मोबाइल पर एसएमएस या संबंधित पोर्टल पर उपलब्ध होगा। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई पहल यह पहल सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। पहले यह सुविधा कुछ ही टोल प्लाजा पर उपलब्ध थी, जिसे अब राज्य के 41 टोल प्लाजा तक विस्तारित कर दिया गया है। वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे सफर पर निकलने से पहले अपने इंश्योरेंस, फिटनेस और पीयूसी प्रमाण-पत्रों को अपडेट रखें, ताकि अनावश्यक चालान से बचा जा सके। यह डिजिटल कदम बिहार में परिवहन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles