Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गंगा में डूबे दो सगे भाई, एक का शव बरामद:मुंडन संस्कार के बाद गंगा में नहाने उतरे थे दोनों किशोर, तेज बहाव में बिगड़ा बैलेंस


भोजपुर के महुली गंगा घाट पर गुरुवार को मुंडन संस्कार के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज धार में बह जाने से दो सगे भाई डूब गए। हादसे के बाद घाट पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। देर शाम तक चले सर्च अभियान के दौरान एक भाई का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। मृतक की पहचान चंदा गांव वार्ड 1 निवासी सुदर्शन यादव के पुत्र धनु यादव(18) के रूप में हुई है। दोनों भाई अपने परिवार के साथ ओडिशा से गांव आए हुए थे। स्नान करने के दौरान हादसा हुआ है। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना सिन्हा थाना क्षेत्र की है। शादी समारोह में घर आया था मृतक के बड़े भाई हरे राम यादव ने बताया कि सुदर्शन यादव अपने परिवार के साथ ओडिशा में रहकर जीविकोपार्जन करते हैं। उनके भतीजे प्रकाश यादव की बहन खुशी की 21 मई को तिलक और 25 को शादी होनी है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए पूरा परिवार दस दिन पहले गांव आया था। इसी बीच गुरुवार को प्रकाश यादव के बेटा कल्लू का मुंडन संस्कार महुली गंगा घाट पर रखा गया था। संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने परिवार के सभी सदस्य घाट पहुंचे थे। मुंडन संस्कार के बाद दोनों भाई गंगा में स्नान करने उतरे थे। इसी दौरान नदी की तेज धारा में उनका संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते दोनों गहरे पानी में समा गए। घंटों मशक्कत के बाद एक भाई का शव मिला सूचना मिलते ही सिन्हा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। उनकी पहल पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। घंटों की मशक्कत के बाद देर शाम धनु यादव का शव नदी से बरामद कर लिया गया, जबकि सोनू यादव(16) का कोई सुराग नहीं मिल सका। अंधेरा होने और नदी में तेज बहाव के कारण सर्च अभियान रोक दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार सुबह फिर से एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चलाएगी। घर में मचेगा कोहराम धनु यादव इंटर का छात्र था, जबकि सोनू मैट्रिक पास कर आगे की पढ़ाई कर रहा था। एक साथ दो बेटों के हादसे का शिकार होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles