Thursday, August 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

DM ने डायट में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की ली जानकारी:अररिया में बजट, स्कूल सुविधाओं पर दिए अहम निर्देश; अधिकारियों को अनुपालन का दिया आदेश


अररिया में जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में बिहार शिक्षा परियोजना की जिला कार्यकारिणी समिति की 21वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समग्र शिक्षा के तहत वर्षवार स्वीकृत बजट, प्राप्त आवंटन और व्यय का विस्तृत प्रतिवेदन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। बैठक के दौरान, जिलाधिकारी ने कार्यकारिणी समिति की कार्यसूची की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा को विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही, सभी बिंदुओं पर यथाशीघ्र अनुपालन सुनिश्चित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रमों की ली जानकारी समीक्षा के क्रम में, जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में विलंब से आने वाले शिक्षकों के विरुद्ध की गई कार्रवाई का विवरण और शिक्षा विभाग के सभी कर्मियों का अप्रैल माह का बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समावेशी शिक्षा के प्रभावी संचालन पर जोर दिया। उन्होंने ईंट-भट्टों पर कार्यरत मजदूरों के बच्चों के लिए विशेष शिक्षा व्यवस्था करने, बाल मजदूरी से मुक्त कराए गए बच्चों को विद्यालय से जोड़ने तथा बाहर पढ़ने के लिए पलायन कर रहे बच्चों को अपने गृह क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस पहल करने के निर्देश दिए। सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर दिया जोर इसके अतिरिक्त, उन्होंने शिक्षकों की कार्य-आधारित रैंकिंग तैयार करने, विद्यालयों में खेल सामग्री, पुस्तकालय, स्वच्छ पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया, सिविल सर्जन अररिया, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा), सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles