Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

खूनी मंजर: जीजा-साली की मौत से दहला गांव, गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप

खूनी मंजर: जीजा-साली की मौत से दहला गांव, गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप

Gopalganj News :(मनीष राज) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र स्थित बसडीला बुजुर्ग गांव में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज मामला ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. बंद कमरे से एक के बाद एक तीन गोलियों की आवाज सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई. जब दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का नजारा बेहद खौफनाक था. कमरे में 18 वर्षीय युवती और उसका जीजा खून से लथपथ पड़े था.

शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध

मृत युवक की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र प्रजापति के रूप में हुई है, जबकि युवती उसकी साली नैना बताई जा रही है. शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध और जुनून से जुड़ा सामने आ रहा है. पुलिस के अनुसार आशंका है कि जितेंद्र ने पहले नैना को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

बताया जा रहा है कि जितेंद्र की शादी करीब एक साल पहले नैना की बड़ी बहन से हुई थी. ससुराल आने-जाने के दौरान उसकी नैना से नजदीकियां बढ़ गई थीं. शुक्रवार सुबह नैना जब उसे नाश्ता देने कमरे में पहुंची, तभी दरवाजा अंदर से बंद कर लिया गया और विवाद के बाद गोलीबारी हुई.

हर पहलू पर जांच

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और 312 बोर का देसी पिस्टल बरामद किया, युवती के माथे और सीने में गोली लगी थी, जबकि युवक की कनपटी पर निशान मिला. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मोबाइल फोन समेत सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है.

Also Read: अवैध शराब के साथ बुंदेला बस पकड़ी गई, चालक, कंडक्टर और खलासी पर गिरी गाज

The post खूनी मंजर: जीजा-साली की मौत से दहला गांव, गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles