Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ के दर्शन को लगी लंबी कतार, देखें अद्भुत शृंगार की झलक

Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ के दर्शन को लगी लंबी कतार, देखें अद्भुत शृंगार की झलक

Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में शुक्रवार, 15 मई की सुबह आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी. रंग-बिरंगे फूलों से सजे बाबा के अलौकिक स्वरूप के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर हो गए.

सुबह की विशेष पूजा और मंगला आरती

  • सुबह 5 बजे मंदिर के सेवइत परिवार के पं. बच्चा पाठक और पं. बैजू पाठक ने बाबा की ‘षोड्शोपचार विधि’ से विशेष पूजा की.
  • इसके बाद बाबा का विभिन्न प्रकार के सुगन्धित फूलों और बेलपत्र से भव्य शृंगार किया गया और मंगला आरती उतारी गई.
  • आरती के दौरान भक्त गर्भ गृह के बाहर से ही बाबा के इस अद्भुत शृंगार का दर्शन कर रहे थे. शंख और घंटों की गूंज के साथ ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा.

जलाभिषेक और पूजन का सिलसिला

मंगला आरती संपन्न होने के बाद गर्भ गृह का पट आम भक्तों के लिए खोल दिया गया. दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग के जरिए भक्तों को बारी-बारी से गर्भ गृह में प्रवेश कराया गया. जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा पर जल, बेलपत्र, फूल और मिठाई अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

दोपहर और रात की आरती का शेड्यूल

  • दोपहर की आरती: दोपहर 2:30 बजे मंदिर के प्रधान पुजारी पं. विनय पाठक बाबा की पूजा कर आरती करेंगे. इसके बाद विश्राम के लिए गर्भ गृह का पट बंद कर दिया जाएगा.
  • शाम के दर्शन: शाम 4:00 बजे से मंदिर के पट दोबारा खुलेंगे और भक्त बाबा का दर्शन व जलाभिषेक कर सकेंगे.
  • रात्रि शृंगार और शयन आरती: रात 9:30 बजे बाबा की विधिवत पूजा के बाद एक बार फिर फूलों से भव्य शृंगार किया जाएगा. अंत में पं. बैजू पाठक बाबा की प्रधान आरती करेंगे, जिसके बाद आज के लिए गर्भ गृह का पट बंद कर दिया जाएगा.

The post Aaj Ka Darshan: मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ के दर्शन को लगी लंबी कतार, देखें अद्भुत शृंगार की झलक appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles