Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में लापता व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत:घर से डेढ़ किमी. दूर नदी किनारे मिला शव, जांच के लिए FSL को बुलाया गया


नालंदा में संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पैमार नदी के पास शव मिला है। मृतक की पहचान बीघा गांव निवासी महेंद्र राम(56) के तौर पर हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना बेना थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर 3 बजे घर से निकले थे, इस बाद नहीं लौटे। खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को ग्रामीण नदी किनारे गए थे, इस दौरान शव पर नजर पड़ी। जिसके बाद परिवार को सूचना दी गई। शुरुआती जांच में शरीर पर किसी भी तरह के बाहरी जख्म या चोट के निशान नहीं पाए गए है। शव मृतक के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बरामद हुआ है। जांच के लिए FSL की टीम पहुंची जानकारी मिलते ही बेन थानाध्यक्ष रविराज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साक्ष्य संकलन के लिए FSL की टीम को बुलाया गया है। परिजनों से आवेदन प्राप्त कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles