Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

'बच्चों की परवरिश के लिए की दूसरी शादी':पहली पत्नी के जेवर लेकर भागी दुल्हन, डॉक्टर ने दर्ज कराई FIR; बोले- धमकी दी जा रही है


मुजफ्फरपुर में एक डॉक्टर ने अपनी दूसरी पत्नी और उसके मायके वालों पर लाखों रुपए के जेवर और कीमती सामान लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। डॉक्टर का कहना है कि पहली पत्नी की मौत के बाद बच्चों की देखभाल के लिए उन्होंने साल 2022 में कोलकाता की एक युवती से निकाह किया था, लेकिन अब वही परिवार उनके लिए परेशानी का कारण बन गया है। मामला ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के मेंहदी हसन चौक का है। न्यूरोलॉजी डॉ. एफ एम नूरी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि पहली पत्नी के निधन के बाद वह बच्चों की परवरिश को लेकर काफी परेशान थे। इसी दौरान कोलकाता के कुछ लोगों के संपर्क में आए और बातचीत के बाद एक युवती से निकाह कर लिया। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन कुछ महीनों बाद पत्नी का व्यवहार बदलने लगा। बच्चों के साथ करने लगी थी मारपीट डॉक्टर का आरोप है कि उनकी दूसरी पत्नी बच्चों के साथ मारपीट और प्रताड़ना करने लगी। बाद में उन्हें यह भी जानकारी मिली कि महिला पहले से शादीशुदा थी, लेकिन यह बात उनसे छिपाई गई थी। इसके बावजूद उन्होंने बच्चों की परवरिश को देखते हुए मामला संभालने की कोशिश की। परिजनों को बुलाया तो वह जेवर लेकर फरार हो गया डॉ. नूरी के अनुसार, जब उन्होंने पत्नी के परिजनों से इसको लेकर शिकायत की तो कोलकाता से कई लोग उनके घर पहुंचे। उन्हें लगा कि परिवार के लोग बातचीत कर मामला सुलझाने आए हैं, लेकिन सभी ने मिलकर घर में रखे कीमती सामान और जेवर समेट लिए और फरार हो गए। आवेदन के आधार पर जांच में जुटी पुलिस पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि आरोपियों के साथ उनकी दिवंगत पहली पत्नी के सोने के जेवर और शादी में मिले अन्य आभूषण भी चले गए। जब फोन कर सामान लौटाने की बात कही गई तो उल्टा उन्हें धमकी दी जाने लगी। इसके बाद ब्रह्मपुरा थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले को लेकर ब्रह्मपुरा थाना प्रभारी विपिन कुमार रंजन ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles