Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में 2 बाइक में टक्कर, बिजली मैकेनिक की मौत:परिजनों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया,फस्ट एड के बाद हायर सेंटर रेफर


किशनगंज जिले के सुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत साबोंडांगी में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बिजली मिस्त्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों घायलों को किशनगंज सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति नाजुक बताई। बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों को सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। सदर अस्पताल से दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया, जहां राकिब आलम की एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत तातपौआ ग्राम पंचायत वार्ड नंबर 8 निवासी मोहम्मद राकीब आलम (60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से बिजली मिस्त्री थे। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि बिदेश राय के अनुसार, राकीब आलम अपने दैनिक कार्य के लिए घर से निकलकर साबूदाने से सिलिगुड़ी की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा घटित हुआ था। फिलहाल, दूसरे घायल व्यक्ति मो. असगर की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है और उन्हें एम्बुलेंस के जरिए बेहतर इलाज के लिए बाहर भेजा गया है। इस घटना से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वही स्थानीय प्रशासन के द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles