Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नीट पेपर लीक… जांच की मांग पर झारखंड छात्र मोर्चा ने किया प्रदर्शन


रांची| झारखंड मुक्ति मोर्चा के छात्र संगठन झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल से फिरायालाल चौक तक पैदल मार्च निकाला और केंद्र सरकार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य डॉ. हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, समनूर मंसूरी, अंतू तिर्की और पवन जेदिया मौजूद रहे। वहीं झारखंड छात्र मोर्चा की ओर से डॉ. अमन तिवारी, असद फेराज टिंकू, अजीत विश्वकर्मा, अतिकूर रहमान उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles