Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

क्रिकेटर ईशान किशन बनेंगे धौनी के पड़ोसी, 11 मंजिला बिल्डिंग बनवाएंगे


धौनी के घर से 300 मीटर की दूरी पर बनेगी भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ईशान किशन अब रांची में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के पड़ोसी बनेंगे। नगड़ी अंचल स्थित दलादली में ईशान किशन का नया आशियाना बनने की तैयारी शुरू हो गई है। ईशान किशन की बिल्डिंग धौनी के घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर होगा। नगड़ी अंचल अंतर्गत मौजा दलादली के खाता संख्या-1 और प्लॉट संख्या-515 की 75 डिसमिल जमीन पर ईशान किशन का बहुमंजिला भवन बनेगा। रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (आरआरडीए) ने रिंग रोड के किनारे स्थित इस जमीन पर जी प्लस 10 तल्ला बिल्डिंग का नक्शा पास कर दिया है। बिल्डिंग के दो तल्ले में व्यावसायिक गतिविधियां चलेंगी। इसमें कार्यालय और शो-रूम बनाए जाएंगे। जबकि आठ तल्ला आवासीय फ्लैट होगा। इस जमीन पर सिर्फ एक ब्लॉक ही बनेगा। लेकिन इस सोसाइटी में काफी लग्जरी सुविधाएं दी गई है। सोसाइटी में प्लेग्राउंड से लेकर गेस्ट हाउस तक होगा, ओपन स्पेस ज्यादा रखने पर जोर, ​ताकि बिल्डिंग खूबसूरत दिखे ईशान किशन की जमीन पर स्वीकृत नक्शे में काफी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इस प्रोजेक्ट में ओपन स्पेस के रूप में प्ले ग्राउंड, इंडोर गेम, स्विमिंग पूल, जिम, गेस्ट हाउस, कम्युनिटी हॉल, गार्डन, सैलून-पार्लर, मेडिकल और डिपार्टमेंटल स्टोर की सुविधाएं विकसित की जाएगी। पूरे सोसाइटी में ओपन स्पेस अधिक रखने पर जोर दिया गया है। सामने के हिस्से में फ्रंट सेट बैक भी अधिक रखा गया है,ताकि बिल्डिंग का फ्रंट लुक बेहतरीन लगे। ईशान के पिता बोले… नक्शा पास हो गया, अब जल्द तैयार होगी बिल्डिंग ईशान किशन के पिता प्रणव कुमार पांडे ने बताया कि धौनी के घर के पास ही काफी पहले कन्वर्जन पर जमीन ली गई थी। अब उस जमीन पर 11 मंजिला बिल्डिंग का नक्शा पास हो गया है। अब इसपर तेजी से निर्माण कार्य होगा। जल्द ही रिंग रोड के किनारे ईशान के सपनों का बिल्डिंग तैयार होगा। क्योंकि, बिल्डिंग को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा। असर: दलादली क्षेत्र बन रहा कॉमर्शियल जोन, जमीन की मांग बढ़ी… धौनी का फॉर्म हाउस बनने के बाद से ही दलादली क्षेत्र चर्चा में आ गया था। रिंग रोड और आसपास के जमीन की कीमत बढ़ गई थी। लेकिन अब ईशान किशन का प्रोजेक्ट शुरू होने से रिंग रोड के आसपास का पूरा क्षेत्र कॉमर्शियल जोन बनने वाला है। इस क्षेत्र में जमीन की कीमतों में काफी इजाफा हो गया है। सड़क किनारे जमीन उपलब्ध नहीं है। रोड से अंदर भी जमीन की कीमत 10 लाख रुपए डिस​ि​मल से अधिक हो गई है। 2022 में हुआ था भूमि पूजन ईशान किशन ने दिसंबर 2022 में इस 75 डिसमिल जमीन पर भूमि पूजन किया था। शगुन ईशान इंफ्रा नाम से एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बनाई थी। इसी कंपनी के तहत इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। भूमि पूजन के समय ही तय हो गया था कि अब वे धौनी के पड़ोसी बनेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles