Friday, July 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Latehar House Burglary | Rs 5 Lakh Jewellery Stolen; Thieves Break Door

लातेहार जिले के बरवाडीह शहर में रविवार देर रात एक घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई। भगत सिंह चौक के पास संजीत गुप्ता के घर से चोरों ने करीब 5 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। परिवार के सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे, तभी चोरों ने पीछे का दरवाजा

.

सोमवार सुबह संजीत गुप्ता की नींद खुलने पर उन्होंने घर का पिछला दरवाजा टूटा पाया। कमरे में सामान बिखरा था और बक्से का सामान बाहर फेंका हुआ था। जांच करने पर पता चला कि बक्से में रखे आभूषण गायब हैं। पीड़ित परिवार ने तुरंत थाना प्रभारी अनुराग कुमार को घटना की जानकारी दी।

जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वॉड टीम भी बुलाई गई

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मोहम्मद पीर और थाना प्रभारी अनुराग कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जिला मुख्यालय से डॉग स्क्वॉड टीम भी बुलाई गई, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासे का प्रयास किया जाएगा।

इसी रात थाना क्षेत्र के अकराही टोला में भी चोरी का प्रयास हुआ। चोरों ने जीनी लैब के संचालक अमरेश यादव के घर को निशाना बनाया, लेकिन घरवालों की आहट सुनकर चोर भाग निकले। टोल-फ्री नंबर 112 पर सूचना मिलने के बाद पेट्रोलिंग टीम ने सर्च अभियान चलाया, हालांकि कोई संदिग्ध नहीं मिला।

भगत सिंह चौक के पास बिट्टू गुप्ता और रामजी साव के घर में भी चोरी का प्रयास किया गया, लेकिन चोरों को सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और रात में सघन निगरानी की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles