Friday, July 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर में 20.760 किलो गांजा जब्त, 6 गिरफ्तार:मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की मिली थी सूचना, पुलिस ने छापेमारी कर की कार्रवाई


देवघर पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के जसीडीह और कुण्डा थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी कर छह मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में लगभग 20.760 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्करों के पास से नकदी, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक देवघर को गुप्त सूचना मिली थी कि जसीडीह रेलवे स्टेशन के पीछे चटर्जी बगान और कुण्डा थाना क्षेत्र के नैयाडीह मैदान के आसपास मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री हो रही है। कई पैकेट में रखा गांजा बरामद इस सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने जंगल और सुनसान इलाकों में कार्रवाई करते हुए कई पैकेट में रखा गांजा बरामद किया और मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विकास कुमार मंडल, राजेश यादव, रामदेव महथा, दिनेश शाह, परशुराम मंडल और योगेंद्र मंडल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उनके पास से 28,500 रुपए नकद, कई मोबाइल फोन, पहचान पत्र और एक यामाहा एफजेडएस बाइक भी मिली। पुलिस जांच में कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles