Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चार माह बाद भी होमगार्ड बहाली परीक्षा का रिजल्ट नहीं, डीसी ऑफिस का घेराव आज


रांची जिला में 1614 पदों के लिए आयोजित होमगार्ड बहाली भर्ती परीक्षा का 4 माह बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किए जाने से अभ्यर्थियों में काफी नाराजगी है। नाराज अभ्यर्थियों ने शनिवार को डीसी ऑफिस घेराव करने का फैसला लिया है। होमगार्ड परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने बताया कि 10 जनवरी को ही शारीरिक व लिखित परीक्षा संपन्न हो चुका है। 4 महीना बीत जाने के बाद भी रिजल्ट जारी नहीं किया गया। कई बार डीसी ऑफिस पहुंचकर जानकारी ली। हालांकि प्रत्येक बार जल्द रिजल्ट जारी किए जाने का आश्वासन दिया गया। लचर व्यवस्था से परेशान होकर अब सड़क पर उतरने का फैसला लिया गया है। मोरहाबादी मैदान में सभी अभ्यर्थी जमा होंगे जहां से पैदल मार्च करते हुए डीसी ऑफिस तक पहुंचकर घेराव करेंगे। अभ्यर्थियों ने यह भी बताया कि उनका अधिकार यात्रा पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा। इसके लिए जिला प्रशासन से अनुमति भी ली गई है। जिला बल की कमी के बाद विभिन्न जगहों पर होमगार्ड जवानों को ड्यूटी में तैनात किया गया गया है। होमगार्ड जवानों को ट्रैफिक संभालने से लेकर थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने तक की ड्यूटी दी गई है। रिम्स और सदर अस्पताल में सुरक्षा के अलावा होमगार्ड जवानों को अन्य कई जगहों पर तैनात किया गया है। ऐसे में अगर होमगार्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका होता तो अबतक इन अभ्यर्थियों की ट्रेनिंग का आधा अवधि पूरी हो चुकी होती। जल्द ही जिले में जवानों की कमी दूर होती। हालांकि प्रशासनिक लापरवाही की वजह से परीक्षा का परिणाम जारी नहीं हुआ। अविलंब रिजल्ट जारी किया जाए । रिजल्ट में देरी होने का कारण स्पष्ट किया जाए। शहरी क्षेत्र के अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए स्थानीय प्रमाण पत्र का सत्यापन कराया जाए। शहर का ट्रैफिक व्यवस्था रिम्स अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था सभी थाने की पेट्रोलिंग व्यवस्था सदर अस्पताल में वार्ड सुरक्षा की व्यवस्था

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles