Saturday, May 16, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पटना में महिलाओं ने वट सावित्री पूजा की:वट वृक्ष की परिक्रमा की, पति के लंबी उम्र की कामना की


पटना में महिलाओं ने वट सावित्री का पर्व मनाया। भीषण गर्मी के बावजूद हजारों की संख्या में महिलाएं वटवृक्षों के नीचे पूजा-अर्चना के लिए पहुंचीं। इस दौरान महिलाओं ने वटवृक्ष की परिक्रमा कर कच्चे धागे से फेरी दी। उन्होंने अपने पतियों की लंबी उम्र, संतान प्राप्ति और परिवार में धन-संपत्ति की वृद्धि की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री की पूजा से सुहाग की रक्षा होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। पूजा विधि के दौरान ब्राह्मणों ने वट सावित्री की कथा का श्रवण कराया। भगवान के नाम का जयघोष करते हुए इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles