भोजपुर में स्कॉर्पियो ने सब्जी विक्रेता को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई है। वे सड़क क्रॉस कर रहे थे, तभी एक्सीडेंट हुआ। हालांकि उन्हें सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, पर जान नहीं बची। घटना के बाद ड्राइवर कार को छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानी थाना की पुलिस पहुंची और गाड़ी को जब्त कर लिया। घटना आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव के पास की है। ऑटो से उतरे ही थे मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के सियाडीह गांव निवासी स्व. कृपाल महतो के 65 वर्षीय बेटे जटुली महतो है। वह पेशे से सब्जी विक्रेता थे और चरपोखरी बाजार पर सब्जी बेचते थे। मृतक के बड़े बेटे राम पुकार महतो ने बताया कि वे रोज की तरह आज भी सब्जी बेचकर ऑटो से सियाडीह गांव उतरकर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो उन्होंने रौंद दिया।
पत्नी की बहुत पहले ही हो चुकी मौत स्थानीय ग्रामीण इलाज के लिए चरपोखरी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। बताया जाता है कि मृतक को 2 बेटे राम पुकार महतो और शशीकांत महतो है। मृतक की पत्नी फुलांती देवी की मौत कई वर्ष पूर्व हो गई थी।


