खगड़िया के समाहरणालय परिसर में शनिवार को अनुकंपा आधारित शिक्षकों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। नियुक्ति पत्र मिलने पर अभ्यर्थियों में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने नव नियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला होते हैं। किसी भी देश का भविष्य विद्यालयों में तैयार होता है, और उसे आकार देने का दायित्व शिक्षकों पर होता है। इसलिए सभी शिक्षक ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। नव नियुक्त शिक्षकों की जिम्मेदारी ज्यादा डीएम ने आगे कहा कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में नव नियुक्त शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने शिक्षकों से केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित न रहने, बल्कि बच्चों के नैतिक, बौद्धिक और सामाजिक विकास पर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। विद्यालयों में अनुशासन, स्वच्छता और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना भी शिक्षकों की अहम जिम्मेदारी है। शिक्षा के प्रति प्रेरित करने की अपील की उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। डीएम ने कहा कि शिक्षकों की लगन और मेहनत से सरकारी विद्यालयों की तस्वीर बदलेगी और बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। जिलाधिकारी ने नव नियुक्त शिक्षकों से बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाने, उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करने की अपील की। समारोह में उप विकास आयुक्त श्वेता भारती, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने भी नव नियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में विशेष उत्साह देखा गया। कई अभ्यर्थियों ने इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण क्षण बताया। समारोह शांतिपूर्ण और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
खगड़िया में अनुकंपा शिक्षकों को 'अपॉइंटमेंट लेटर':डीएम बोले- 'शिक्षक गढ़ते हैं राष्ट्र का भविष्य',ईमानदारी और समर्पण से करें कार्य