Monday, May 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सुपौल में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रोटेस्ट मार्च:पेट्रोल-डीजल और दूध के बढ़े दाम वापस लेने की मांग


सुपौल जिला मुख्यालय में रविवार को जिला कांग्रेस पिछड़ा विभाग ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और दूध की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन जिला पिछड़ा विभाग के अध्यक्ष प्रमोद यादव के नेतृत्व में हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से बढ़े हुए दाम तत्काल वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महंगाई विरोधी नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती कीमतों से आम आदमी का जीवन मुश्किल हो रहा है और सरकार महंगाई नियंत्रित करने में विफल रही है। महंगाई को मुद्दा बनाकर सत्ता की हासिल सुपौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस सरकार ने महंगाई को मुद्दा बनाकर सत्ता हासिल की थी, उसी के शासनकाल में महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने जोर दिया कि आज आम लोगों के लिए घर चलाना, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना कठिन हो गया है। जिला पिछड़ा विभाग के अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि दूध, पेट्रोल और डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की कमर टूट चुकी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आम जनता की परेशानियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। परिवहन और मालभाड़ा हो जाता है महंगा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने यह भी बताया कि पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से परिवहन और मालभाड़ा महंगा हो जाता है, जिसका सीधा असर हर जरूरी सामान पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई की मार से त्रस्त है, लेकिन सरकार राहत देने के लिए गंभीर नहीं दिख रही।

इस विरोध प्रदर्शन में रामचंद्र सिंह, अभय तिवारी, विजय यादव, पप्पू वर्मा, मनोज पंकज, गुंजन झा, सुशील सिंह, शंभु यादव, विशाल पासवान, फुदो मुखिया, मो. जबीउल्लाह, दिवाकर यादव, मो. अबुल कैश, राजेश यादव, शंभू पासवान, सुरेश चौपाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles