Wednesday, July 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जामताड़ा में मोबाइल दुकान से लाखों के फोन की चोरी:सेंधमारी कर घुसे चोर, 55 हजार नकद भी ले गए; चोरी में बच्चे को शामिल करने की आशंका


जामताड़ा: शहर के सरखेलड़ीह मोहल्ले में स्थित ‘मोबाइल सेवा’ नामक दुकान में बीती रात सेंधमारी हुई। अज्ञात चोर लाखों रुपए मूल्य के मोबाइल फोन और नगदी चुरा ले गए। इस घटना से इलाके के दुकानदारों में चिंता का माहौल है। दुकानदार आलोक जैन ने बताया कि सुबह दुकान खोलने पर रैक खाली दिखे। शुरुआती जांच में कई मोबाइल फोन गायब पाए गए। दुकान के अंदर निरीक्षण करने पर पूर्वी दीवार में एक छोटा सेंध मिला, जिससे चोर दुकान में घुसे थे। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान का निरीक्षण किया और बताया कि दीवार में की गई सेंधमारी काफी छोटी है। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोरी को अंजाम देने के लिए किसी छोटे बच्चे को शामिल किया गया होगा, क्योंकि लगभग 10 वर्ष तक का बच्चा ही उस छेद से अंदर जा सकता था। पुलिस के अनुसार, दुकान में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा होने के कारण जांच में कठिनाई आ सकती है। थाना प्रभारी ने दुकानदार को तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी है। झाड़ियों से दो मोबाइल फोन बरामद हुए दुकानदार आलोक जैन ने यह भी बताया कि चोर कैश काउंटर से लगभग 55 हजार रुपए नकद भी ले गए। आसपास खोजबीन के दौरान रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों से दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। चोरी हुए मोबाइलों की कुल संख्या और उनकी कीमत का आकलन किया जा रहा है। मौके पर मौजूद मकान मालिक और समाजसेवी देवाशीष सरखेल ने शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गश्ती दल के सक्रिय रहने के बावजूद ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिस पर पुलिस को प्रभावी अंकुश लगाने की आवश्यकता है। गौरतलब है कि बीते 19 अप्रैल की रात अक्षय तृतीया के अवसर पर शहर में लगभग 12 लाख रुपए मूल्य के जेवरात चोरी की बड़ी घटना हुई थी। उसी दिन वर्तमान पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया था। अब एक माह के भीतर फिर से हुई इस बड़ी चोरी ने शहर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles