Monday, May 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा के अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत:परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, नवजात SNCU में भर्ती


शेखपुरा के बाजिदपुर स्थित दिव्यांश हॉस्पिटल नामक एक निजी नर्सिंग होम में सोमवार को प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। मृतका की पहचान हथियावां थाना क्षेत्र के पुरनकामा गांव निवासी शिवबालक पासवान की 25 वर्षीय पुत्री रीमा कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी चेवाड़ा गांव निवासी पुरुषोत्तम कुमार से हुई थी। प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने रीमा कुमारी को दिव्यांश हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। परिजनों की सहमति के बाद ऑपरेशन किया गया
अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बड़ा ऑपरेशन करने की सलाह दी। परिजनों की सहमति के बाद ऑपरेशन किया गया, जिसमें महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद रीमा कुमारी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और शरीर से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन समय रहते स्थिति को संभाल नहीं सका। मृतका की भाभी ने कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही और सही इलाज न मिलने के कारण रीमा कुमारी की मौत हुई है। महिला की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान, माहौल तनावपूर्ण होता देख डॉक्टर मौके से फरार हो गया। लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के एएसआई पंकज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के आवेदन और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।एक तरफ घर में नवजात के जन्म की खुशियां आई थीं, तो दूसरी तरफ मां की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। नवजात को जन्म देने के कुछ ही घंटों बाद रीमा कुमारी की मौत से गांव और परिवार में मातम पसरा हुआ है।उधर नवजात शिशु को सदर अस्पताल शेखपुरा के एसएनसीयू में भर्ती कराया गया है। जबकि मृतका का पति बाहर रहकर मजदूरी किया करता है। पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि मृतका के पति के यहां पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles