Monday, May 18, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने दिखाया उत्साह


भास्कर न्यूज | गिरिडीह सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप के तीसरे दिन कैंप में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । स्कूल प्रबंधन द्वारा आयोजित इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के मानसिक, शारीरिक और रचनात्मक विकास को बढ़ावा देना है।दिन की शुरुआत ऊर्जा से भरपूर जुम्बा सेशन के साथ हुई। म्यूजिक की तेज धुनों पर बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ जुम्बा डांस किया। इस गतिविधि ने बच्चों को शारीरिक रूप से सक्रिय करने के साथ-साथ उनमें नई ऊर्जा और ताजगी भी भर दी। बच्चों ने संगीत की धुन पर जमकर आनंद लिया। भीषण गर्मी से राहत देने के लिए बच्चों को पूल साइड ले जाया गया, जहां वॉटर एक्टिविटीज और पूल गेम्स का आयोजन किया गया। पानी में खेलते हुए बच्चों ने खूब मस्ती की। शिक्षकों की देखरेख में सुरक्षित तरीके से आयोजित इन गतिविधियों में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वॉटर गेम्स समर कैंप के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण रहे।छोटे बच्चों के लिए “हिट द टारगेट” गेम का आयोजन किया गया। यह खेल बच्चों की एकाग्रता और फोकस को बढ़ाने पर आधारित था। रंग-बिरंगे टारगेट बोर्ड और खिलौनों के बीच बच्चों ने पूरे ध्यान के साथ अपने निशाने लगाए और सफलता मिलने पर उनकी खुशी दोगुनी हो गई। सीनियर गर्ल्स के लिए एक विशेष टाइम-बाउंड प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सीमित समय के भीतर अलग-अलग रंगों की गेंदों को सही रिंग में व्यवस्थित करना था।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles