Wednesday, July 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में फंदे से लटका विवाहिता का शव मिला:भाई बोला- ससुराल वाले मेरी बहन को कहते थे तुम सुंदर नहीं हो


नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथरा इंग्लिश गांव में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान गौतम सिंह की पत्नी निक्की कुमारी (25) के रूप में हुई है। निक्की के भाई विकास राज ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। विकास के अनुसार, निक्की की शादी धूमधाम से हुई थी और दहेज में मांगी गई सभी चीजें दी गई थीं। निक्की की सुंदरता पर सवाल उठाना शुरू कर दिया विकास ने बताया कि शादी के एक साल बाद ही ससुराल वालों ने निक्की की सुंदरता पर सवाल उठाना शुरू कर दिया और उसे प्रताड़ित करने लगे। निक्की फोन पर कभी पैसे तो कभी गाड़ी की मांग करती थी। परिवार ने गौतम कुमार को बुलेट गाड़ी भी खरीद कर दी थी। हाल ही में ससुराल वाले एयर कंडीशनर (AC) की मांग कर रहे थे, जिसे देने से परिवार ने इनकार कर दिया। इसके बाद निक्की को और अधिक प्रताड़ित किया जाने लगा। रविवार को इस मामले में एक बैठक हुई थी, जिसमें समझौता कराया गया था। बहन की हत्या दहेज के कारण की गई – भाई हालांकि, सोमवार रात को परिवार को सूचना मिली कि निक्की की हत्या कर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया है। विकास राज ने आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या दहेज के कारण की गई है। निक्की के पति गौतम कुमार दिल्ली में काम करते हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि वे घटनास्थल पर पहुंचकर हर बिंदु पर जांच कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवेदन और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles