![]()
सरायकेला जिले के आदित्यपुर और कपाली थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित सांपड़ा पुल से सोमवार दोपहर एक स्कूटी सवार युवक ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर और कपाली थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। स्कूटी खड़ी की और सीधे पुल से नदी में कूद गया मृतक युवक की पहचान तमोलिया निवासी वरुण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वरुण स्कूटी से पुल पर पहुंचा था। उसने अपनी स्कूटी खड़ी की और सीधे पुल से नदी में कूद गया। घटना के बाद पुल पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। आदित्यपुर थाना प्रभारी रमन विश्वकर्मा ने बताया कि पुला से युवक के कूदने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव बरामद कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
स्कूटी सवार ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मौत:आदित्यपुर-कपाली सीमा पर स्थित सांपड़ा पुल से कूदा, सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं
Date:




