Tuesday, May 19, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में किसान की गोली मारकर हत्या:बाइक सवार अपराधियों ने वारदात को दिया अंजाम, घर लौटने के दौरान सिर में दागी बुलेट


औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना भुइयां बिगहा के पास हुई, जहां बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के केसरारी गांव निवासी 50 साल के कुंदन यादव के रूप में की गई है। कुंदन यादव किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल निजी अस्पताल दाउदनगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी संतोष कुमार ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई कुंदन यादव के साथ केसरारी गांव जा रहे थे। तभी गांव से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित भुइयां बिगहा के पास दो बाइक सवार युवक पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली मारने के बाद दोनों अपराधी जिनोरिया की ओर फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।मृतक के परिवार में पत्नी और बेटा गोल्डन कुमार हैं। परिवार के लोग खेती-बारी कर जीवनयापन करते हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है। परिजनों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ लोगों के साथ उसका विवाद हुआ था। उस दौरान भी गोलीबारी हुई थी। लोग इस घटना को भी उस मामले से जोड़कर देख रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अशोक कुमार दास, सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार और अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles