Monday, July 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लातेहार में बाइक-स्कूटी की टक्कर, CCL कर्मी की मौत:हादसे में दो लोग घायल, बालूमाथ-मैक्लुस्कीगंज मेन रोड पर हुई घटना


लातेहार जिले के बालूमाथ-मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग पर रामघाट के पास सोमवार रात बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक सीसीएल कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान मुनेश्वर गंझु के रूप में हुई है। वे सीसीएल रोहिणी कोलियरी, खलारी में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, मुनेश्वर गंझु अपने घर बसिया से ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे। अनियंत्रित स्कूटी और बाइक की जोरदार टक्कर रामघाट के पास विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित स्कूटी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मुनेश्वर गंझु ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना में विकास कुमार (भगिया, बालूमाथ) और मनीष टाना भगत (बहेरा, पिपरवार, चतरा) घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही तेतरियाखाड़ पिकेट पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बालूमाथ पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles