Wednesday, May 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में बच्चों को पढ़ाने निकली थी युवती:फिर मोबाइल हो गया ऑफ, 2 दिन बाद पानी में तैर रही थी लाश, 18 मई से थी गायब


गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के सरिसिया सिहोडीह पुराने पुल के नीचे बुधवार सुबह 11वीं की एक छात्रा का शव पानी में तैरता मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी और माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी। 18 मई से लापता थी पायल, परिजन कर रहे थे तलाश मृतका की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिरिसिया निवासी जागेश्वर दास की 17 वर्षीय पुत्री पायल कुमारी के रूप में हुई है। बताया गया कि पायल 18 मई से लापता थी। परिजनों के अनुसार वह सोमवार की सुबह ट्यूशन पढ़ने और बच्चों को पढ़ाने के लिए घर से निकली थी। रोजाना दोपहर तक घर लौट आने वाली पायल उस दिन देर शाम तक वापस नहीं आई, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। उसकी मां ने फोन किया तो उसने बताया कि वह सिलाई का काम खत्म कर घर लौट रही है, लेकिन इसके बाद जब दोबारा संपर्क किया गया तो मोबाइल बंद मिला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस कर रही थी तलाश पायल के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। देर रात तक जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजन थाना पहुंचे और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस भी छात्रा की तलाश में जुट गई थी। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुल के नीचे पानी में शव देखा और इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान पायल के रूप में की, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। हत्या या सुसाइड, गुत्थी सुलझा रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद होने की बात कही है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना से पूरे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म है। पुलिस हत्या या सुसाइड की गुत्थी सुलझाने में लगी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles