Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर बाइपास पर सड़क हादसा, एक की मौत:अनियंत्रित हाइवा ने टोटो-बाइक को कुचला, एक की मौके पर मौत; दो गंभीर रूप से घायल


देवघर बाइपास सर्कुलर रोड पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार हाइवा ने भीषण सड़क हादसे को अंजाम दे दिया। केनरा बैंक के समीप करीब 11:30 बजे हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हाइवा काफी तेज गति में था। चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद उसने सड़क पर चल रहे दो टोटो और एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। टोटो चालक की मौके पर मौत हादसे की चपेट में आए एक टोटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। वहीं, दूसरा टोटो चालक और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि हाइवा की रफ्तार काफी अधिक थी, जिससे टक्कर के बाद वाहन दूर तक घसीटते चले गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सड़क से हटाया और एंबुलेंस के जरिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। घायल टोटो चालक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है, जिनका एक पैर हादसे में बुरी तरह कुचल गया। वहीं, बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले बाइक चालक संतोष कुमार के पैर में भी गंभीर चोट आई है। हाइवा जब्त, चालक फरार; पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को जब्त कर लिया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles