Sunday, July 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जानलेवा हमले पर 4 नामजद, 4 अज्ञात पर केस:गला रेत कर दो युवकों को किया था घायल, घायलों के समर्थकों ने भी की मारपीट


गयाजी के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़तल्ली मोहल्ले में अवैध धंधे के वर्चस्व को लेकर सोमवार देर शाम मारपीट और गला रेते जाने के मामले में 3 नामजद ओर 4 अज्ञात के खिलाफ मंटू पासवान ने केस दर्ज कराया है। दूसरी ओर मंटू पासवान और जीतू रवानी के समर्थकों ने पगला मांझी के एक समर्थक के साथ मारपीट की है। हालांकि इस मामले में देर रात तक कोई केस दर्ज नहीं कराया जा सका था। वहीं जीतू रवानी और मंटू पासवान का गला रेते जाने के मामले में अब तक न तो मुख्य आरोपी ओर न ही उसके गुर्गे का ही मुफस्सिल पुलिस सुराग ढूंढ पाई है। यही वजह है कि वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही सूत्रों के अनुसार, मंगलवार सुबह जख्मी मंटू पासवान और जीतू रवानी के चहेतों ने अबगिला पहाड़तल्ली में घुसकर मुकेश कुमार की पिटाई कर दी। इसके बाद से मोहल्ले में तनाव बढ़ गया। कई परिवार अपने घरों में तालाबंदी कर सुरक्षित जगहों की ओर निकल गए हैं। इस संबंध में लोगों का कहना है कि यदि पुलिस तेजी से इस मामले में गिरफ्तारियां नहीं करती है, तो हालात और भी खराब हो सकते हैं। जांच अधिकारी के अनुसार मंटू पासवान के आदेवन पर प्रहलाद मांझी उर्फ पगला मांझी, लंगटू मांझी, सेठवा मांझी सहित 4 नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पगला मांझी और उसके गुर्गे ने हमला किया था दरअसल, सोमवार देर शाम जीतू रवानी और मंटू पासवान को पगला मांझी और उसके गुर्गे ने घेर लिया था और दोनों को पहड़तल्ली लाइन किनारे ले जाकर गला रेत दिया था। दोनों को उसके समर्थकों व परिजनों ने निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। पगला मांझी इलाके का कुख्यात बदमाश है। उसके खिलाफ 50 हजार रुपए का इनाम था। वर्ष 2025 में पुलिस के साथ हुए इनकाउंटर में पगला जख्मी हो गया था। पगला मांझी के पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। जेल से रिहा होने के बाद से एक बार फिर से वह जरायम की दुनिया में सक्रिय हो गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles