Wednesday, May 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार के जल संसाधन विभाग में नई बहाली:उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने बांटे नियुक्ति पत्र; बोले- ईमानदारी से काम करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई


पटना में आज जल संसाधन विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सहायक अभियंता और लिपिक पद पर चयनित कुल 32 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। उपमुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने अपने हाथों से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम करने की सलाह नियुक्ति पत्र वितरण के बाद विजय कुमार चौधरी ने सभी नवचयनित कर्मियों को संबोधित करते हुए ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ काम करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विभाग में काम करने वाले हर कर्मचारी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है और उनके कार्यों से ही विभाग की छवि बनती है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मियों का समय-समय पर आकलन किया जाएगा। जो कर्मचारी बेहतर काम करेंगे, उन्हें उसका लाभ भी मिलेगा और उनकी कार्यशैली की सराहना होगी। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी उपमुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि जो लोग अपने काम में लापरवाही बरतेंगे या जिम्मेदारी से काम नहीं करेंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में विभाग किसी प्रकार का संकोच नहीं करेगा। विजय कुमार चौधरी ने कहा, “आपके काम से ही विभाग की इमेज बनती है और आपके काम से ही विभाग की इमेज बिगड़ती भी है। इसलिए सभी लोग पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करें।” नई नियुक्तियों से विभाग को मिलेगी मजबूती विभागीय अधिकारियों का मानना है कि नई नियुक्तियों से जल संसाधन विभाग के कार्यों में तेजी आएगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में भी मजबूती मिलेगी। समारोह के दौरान विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles