किशनगंज में जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने गुरुवार को महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर और महिला थाना का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम और एसपी ने सबसे पहले महिला हेल्पलाइन तथा वन स्टॉप सेंटर का दौरा किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेखों और पीड़ित महिलाओं को दी जा रही सहायता सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच और रिकॉर्ड का सत्यापन भी किया गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों से बातचीत कर कार्यप्रणाली को समझा और सेवा प्रदान करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी विशाल राज ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि वन स्टॉप सेंटर का अपना भवन जल्द ही होगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने काउंसलिंग प्रक्रिया को संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा कि वन स्टॉप सेंटर में मामलों का निपटारा आपसी सहमति से करने का प्रयास किया जाता है और महिलाओं को कानून की जानकारी भी दी जाती है। एसपी ने महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। वन स्टॉप सेंटर से निकलने के बाद दोनों अधिकारी महिला थाना पहुंचे। वहां उन्होंने थाना में संधारित दस्तावेजों, शिकायत पंजी, लंबित मामलों और अन्य अभिलेखों का गहन सत्यापन किया। अधिकारियों ने महिला थाना की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने महिलाओं की शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा। इस निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। प्रशासनिक अधिकारियों के इस संयुक्त निरीक्षण को महिला सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
किशनगंज में डीएम-एसपी ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण:महिला सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश