जितना पुलिस, एसएसबी ने 105 लीटर शराब जब्त की:नेपाल से ला रहे तस्कर को गिरफ्तार किया, 352 बोतलें बरामद

Date:


पूर्वी चंपारण के सीमावर्ती जितना थाना क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से नेपाल निर्मित 105 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। एसएसबी को रात्रि में सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति नेपाल से अवैध सामान लेकर भारत आ रहा है। यह जानकारी तुरंत समवाय प्रभारी को दी गई। उनके आदेश पर बाह्य सीमा चौकी जोलगावां और स्थानीय पुलिस ने रात में नाका लगाकर जांच शुरू की। जांच के दौरान एक व्यक्ति सिर पर बोरे में कुछ सामान लेकर जा रहा था। तलाशी लेने पर उसके बोरे से नेपाली शराब मिली, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। जितना थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान अजय साह (45) पुत्र अमर साह के रूप में हुई है। वह पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के धूमनगर का निवासी है। वह नेपाल से लगभग 105 लीटर अवैध शराब लेकर आ रहा था। बरामद शराब में नेपाल निर्मित कस्तूरी ब्रांड की 307 बोतलें और एडिशन ब्रांड की 45 बोतलें शामिल हैं। सभी बोतलें 300 एमएल की हैं, जिससे कुल 352 बोतलें बरामद हुई हैं। पुलिस ने जब्त शराब के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp