बेतिया डीएम कार्यालय के सामने स्थित +2 विपिन उच्च विद्यालय के एक क्लासरूम में जन्मदिन समारोह और चिकन-चावल पार्टी मनाने का एक वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो ने विद्यालयों की गरिमा और अनुशासन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विद्यालय परिसर के अंदर पार्टी वायरल वीडियो में विद्यालय परिसर के अंदर पार्टी मनाते हुए देखा जा सकता है। आरोप है कि क्लासरूम में ही भोजन की व्यवस्था की गई और जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी यह मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इस घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर शिक्षा के मंदिर में इस प्रकार की गतिविधियों की अनुमति किस आधार पर दी गई। यदि वीडियो सही पाया जाता है, तो इसे विद्यालय प्रशासन की बड़ी लापरवाही माना जाएगा। स्कूल में आयोजन गलत जिले में इस घटना को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय छात्रों के शिक्षा और संस्कार का केंद्र होता है, ऐसे में वहां ऐसे आयोजनों से गलत संदेश जाता है। कई लोग मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, माना जा रहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा सकती है। जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित कर्मियों या जिम्मेदार लोगों पर प्रशासनिक कार्रवाई भी संभव है। जिला शिक्षा पदाधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। अब सबकी नजर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पर टिकी हुई है कि वे इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और विद्यालय की गरिमा बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
उच्च विद्यालय के क्लासरूम में मनाया बर्थडे,खूब चला चिकेन चावल:लोग बोले- निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो, वीडियो वायरल