पटना9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बिहार स्टेट गेम्स का आयोजन होगा।
बिहार में पहली बार खेलों का महाकुंभ लगेगा। नेशनल गेम्स की तर्ज़ पर पटना में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक बिहार स्टेट गेम्स का आयोजन होने जा रहा है।
बिहार ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित इस महाकुंभ में 24 खेल शामिल हैं, जिसमें 38 जिलों के लगभग 5500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें 500 रेफरी/अंपायर और 750 वॉलेंटियर शामिल होंगे। इसका उद्देश्य आने वाले नेशनल गेम्स के लिए बेहतरीन प्रतिभाओं की पहचान करना है।

24 खेलों का होगा आयोजन
बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि स्टेट गेम्स हमारे खिलाड़ियों को बड़ा मंच प्रदान करेगा। इसमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, लॉन बॉल्स, मुक्केबाजी, साइकिलिंग, तलवारबाजी, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, रग्बी, निशानेबाजी, स्क्वैश, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन, कुश्ती, वुशु, योग जैसे खेल का आयोजन किया जाएगा।
खेल प्रतिभाओं को पहचाना जाएगा
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने बताया कि अगले साल फरवरी-मार्च में मेघालय में नेशनल गेम्स का आयोजन होना है़। इसी को ध्यान रखते हुए स्टेट गेम्स का आयोजन किया जा रहा है़। इस आयोजन में खेल प्रतिभाओं को पहचाना जाएगा। इससे स्टेट गेम्स मेंं चयनित खिलाड़ियों नेशनल गेम्स के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी। उनके लिए विशेष ट्रेनिंग कैंप लगाया जायेगा ताकि हमारे खिलाड़ी नेशनल गेम्स में ज्यादा से ज्यादा पदक जीत सकें।



