Friday, May 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

समोद साह के परिजन से मिलने पहुंचे मोरवा विधायक:रणविजय साहू ने प्रशासन को दिया 5 दिन का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं होने पर व्यापारी धरना-प्रदर्शन करेंगे


शिवहर में पूरनहिया प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह के छोटे भाई और व्यवसायी समोद साह की हत्या के बाद जिले की राजनीति गरमा गई है। बिहार तैलिक साहू सभा के प्रदेश अध्यक्ष और राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव सह मोरवा विधायक रणविजय साहू गुरुवार को मृतक समोद साह के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को सांत्वना दी। इस दौरान रणविजय साहू ने बिहार में लगातार हो रही व्यवसायियों की हत्याओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि व्यवसायी वर्ग सबसे अधिक टैक्स देता है, लेकिन आज वही सबसे असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने इस घटना को जघन्य हत्या बताते हुए कहा कि व्यापारी वर्ग भय के माहौल में जीने को मजबूर है। अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग रणविजय साहू ने शिवहर के पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा से फोन पर बात कर अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि पांच दिनों के भीतर हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो जिले के व्यापारी सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बिहार सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया। साहू ने कहा कि सरकार अपराध नियंत्रण में असफल साबित हो रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles