Tuesday, July 14, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

इंजीनियरिंग छात्रा की आखिरी चैट–I LOVE YOU TOO:वीडियो कॉल पर 10 मिनट बातचीत, फिर सुसाइड; पिता बोले- वो जान नहीं दे सकती


“बेटी किसी गलत संगत में नहीं थी। वह पढ़ाई पर ध्यान देने वाली लड़की थी। अगर वह परेशान होती तो मुझे जरूर बताती। रात में बात हुई थी, सब सामान्य था। अगले दिन अचानक ऐसा कैसे हो गया? मुझे लगता है किसी ने मेरी बेटी के साथ गलत किया है। मुझे बस निष्पक्ष जांच और कार्रवाई चाहिए।” मोतिहारी में इंजीनियरिंग छात्रा की मौत मामले में पिता प्रदीप कुमार ने दैनिक भास्कर से बातचीत में ये बातें कही हैं। गुरुवार की दोपहर इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में छात्रा की लाश फंदे से लटकी मिली थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो शव के पास से छात्रा का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस जांच में हॉस्टल के ही एक छात्र के साथ प्रेम प्रसंग की बात कह रही है। हालांकि परिवार इससे इनकार कर रहा है। बताया जा रहा है कि मौत से पहले छात्रा की आखिरी वीडियो कॉल पर उसी युवक से बात हुई थी। छात्रा का आखिरी मैसेज I LOVE YOU TOO लिखा है। छात्रा ने सुसाइड क्यों किया? मौत से पहले आखिरी कॉल किसने की? कॉलेज की छात्राओं ने पूछताछ में क्या खुलासा किया? और पुलिस जांच अब तक किन तथ्यों तक पहुंची है? पहले घटना से जुड़ी तस्वीरें… घटना के दिन के 24 घंटे, क्या क्या हुआ… बुधवार की सुबह रिमी जल्दी उठी थी। मोतिहारी के इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली रिमी का उस दिन 5वें सेमेस्टर का एग्जाम था। इलेक्ट्रिकल ब्रांच की छात्रा रिमी पढ़ाई में अच्छी थी। सुबह करीब 9 बजे वह हॉस्टल से बेतिया एग्जाम सेंटर के लिए निकली। जाते समय उसने अपनी कुछ सहेलियों से कहा था, “पेपर ठीक जाएगा तो इस बार छुट्टी में घर जाकर खूब आराम करूंगी।” शाम करीब 6 बजे एग्जाम देकर वह वापस मोतिहारी स्थित हॉस्टल लौटी। एक छात्रा ने बाताया कि जब हॉस्टल लौटी तो थकान उसके चेहरे पर दिख रही थी, लेकिन वह सामान्य थी। हॉस्टल में एंट्री लेते ही वह सीधे कमरे में चली गई। रात करीब साढ़े नौ बजे वह डिनर के लिए नीचे आई। कुछ लड़कियों ने उससे एग्जाम के बारे में पूछा। उसने नॉर्मली कहा, “ठीक गया है।” इसके बाद वह फिर कमरे में लौट गई। रात 10 बजे उसकी अपने पिता प्रदीप कुमार से फोन पर बात हुई। यही बातचीत परिवार की आखिरी बातचीत थी। जिसके बारे में पिता ने जिक्र किया है। गुरुवार की सुबह भी रिमी अपने कमरे से बाहर निकली। करीब 10 बजे उसने हॉस्टल में ब्रेकफास्ट किया। वहां मौजूद छात्राओं के मुताबिक वह थोड़ी शांत जरूर थी, लेकिन परेशान नहीं लग रही थी। न उसने किसी से झगड़ा किया, न कोई ऐसी बात कही जिससे लगे कि वह किसी तनाव में है। ब्रेकफास्ट के बाद वह वापस अपने कमरे में चली गई। इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद हो गया… और फिर वह बाहर नहीं निकली। दोपहर करीब 2 बजे उसकी एक दोस्त उसे बुलाने कमरे तक पहुंची। कई बार आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया। पहले लगा शायद वह सो रही होगी। लेकिन काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो बाकी लड़कियां भी वहां जमा हो गईं। हॉस्टल वार्डन को बुलाया गया। दरवाजा अंदर से बंद था। आखिरकार एक मिस्त्री को बुलाया गया। जैसे ही दरवाजा तोड़ा गया। रिमी कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। दो कपड़ों के सहारे उसने फांसी लगाई थी। मोबाइल से प्राइवेट वीडियो मिले करीब साढ़े 3 बजे जब पुलिस ने कमरे की जांच शुरू की, तब वहां से रिमी का मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मोबाइल उस समय अनलॉक था और व्हाट्सएप चैट खुली हुई थी। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल में आखिरी मैसेज “रॉबिन” नाम के युवक का मिला था। उसमें लिखा था- “आई लव यू टू.” सिर्फ मैसेज ही नहीं, पुलिस को दोनों के बीच वीडियो कॉल और तस्वीरों के आदान-प्रदान के भी सबूत मिले। पुलिस की जांच में पता चला कि रॉबिन उसी कॉलेज का छात्र था। वह सिविल ब्रांच में पढ़ता था, जबकि रिमी इलेक्ट्रिकल ब्रांच की छात्रा थी। दोनों के बीच करीब ढाई साल से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। पुलिस का दावा है कि गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे रिमी ने सुसाइड से पहले रॉबिन से लगभग 10 मिनट तक वीडियो कॉल पर बात की थी। हॉस्टल की छात्राओं और अन्य स्टाफ से बातचीत में पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि 10 दिन पहले मृतका और रॉबिन दिल्ली घूमने भी गए थे। बेटी बोली थी- कुछ दिन में घर आऊंगी प्रदीप कुमार बताते हैं कि मुझे बेटी की कॉल रात 10 बजे आई थी। उस समय रिमी बिल्कुल सामान्य लग रही थी। उसने कहा था, “पापा, एग्जाम अच्छा गया है… कुछ दिन में घर आऊंगी।” अगली सुबह मेरी बेटी की हॉस्टल में मौत की खबर मिली। मुझे शक है किसी ने हत्या कर लटकाया है। लड़के की तलाश की जा रही है SP स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इंजीनियरिंग छात्रा मौत मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें आत्महत्या की पुष्टि हुई है। हालांकि, पुलिस अब इस बात की गंभीरता से जांच कर रही है कि आखिर किन परिस्थितियों या कारणों की वजह से छात्रा को यह कदम उठाना पड़ा। मामले की गहन जांच के लिए पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया है। इन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की जा रही है, ताकि घटना से पहले उसकी बातचीत, गतिविधियों और मानसिक स्थिति से जुड़ी जानकारी जुटाई जा सके, साथ ही प्रेमी छात्र की भी तलाश की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles