सीतामढ़ी में शनिवार को दिनदहाड़े नगर थाना से 500 मीटर दूर युवती पर फायरिंग की गई। हालांकि, युवती बाल-बाल बच गई। यह वारदात पिछले चार दिनों में हुई पांच हत्याओं के बाद सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर स्थित रघुनाथ झा कॉलेज के पास हुई। युवती की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के सिराही गांव निवासी राकेश सिंह की बेटी आंचल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने युवती को देखते ही उस पर कई राउंड फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल आंचल को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़िता से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस से भरी एक मैगजीन बरामद की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। सदर डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
थाने से 500 मीटर दूर युवती पर फायरिंग, बाल-बाल बची:सीतामढ़ी में लोडेड मैगजीन बरामद, प्रेम-प्रसंग की आशंका