Saturday, May 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में 2 पक्षों में मारपीट:लाठी-डंडे से किया हमला, एक ही परिवार की चार महिलाएं घायल


समस्तीपुर में आठ धुर जमीन के विवाद को लेकर मारपीट हुई। इसमें एक ही परिवार की चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के धनहर पंचायत स्थित मिल्की वार्ड संख्या 3 में हुई। घायलों की पहचान फूल मोहम्मद की 50 साल की पत्नी जेनू निशा, मोहम्मद शाहिद की 35 वर्षीय पत्नी रुखसाना खातून, फूल मोहम्मद की 18 वर्षीय बेटी मुर्शीद खातून और मोहम्मद जावेद की 40 वर्षीय पत्नी साहनी खातून के रूप में की गई है। परिवार के सदस्यों के बीच आठ धुर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि गोतिया पक्ष के लोगों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक्स-रे कराया जा रहा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहले वारिसनगर उप स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टर विनायक कुमार की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि महिलाओं को शरीर के विभिन्न हिस्सों में अंदरूनी चोटें आई हैं। बेहतर इलाज के लिए एक्स-रे कराया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की चिकित्सा प्रक्रिया तय की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने नगर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। नगर थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से मारपीट की सूचना मिली हुई है। पुलिसकर्मी हरी लाल यादव को अस्पताल भेजा गया है, ताकि घायलों का बयान दर्ज किया जा सके। बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles