Saturday, May 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Bihar Evening Bulletin News; CM Samrat Choudhary Target Tejashwi Yadav Party RJD Supporters

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bihar Evening Bulletin News; CM Samrat Choudhary Target Tejashwi Yadav Party RJD Supporters

पटना8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। राजधानी स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में CM सम्राट चौधरी ने शनिवार को AI समिट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, बाहर रह रहे बिहारियों के लिए अब लौटने का वक्त आ गया है। जो जहां है वो वहां से बिहार के लिए भी योगदान कर सकता है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

टॉप 10 खबरें…

1. ‘AI से कहेंगे हरे गमछे वाले को ढूंढो, ढूंढ निकालेगा’

पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में CM सम्राट चौधरी ने शनिवार को AI समिट का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, पटना में ट्रैफिक के लिए AI कैमरे लगे हैं। अगर हम AI को कहेंगे कि हरे गमछे वाले को पकड़ना है तो AI उसे पकड़ लेगा। मेरा किसी की ओर इशारा नहीं है। मेरे लिए अपराधी की जाति नहीं है। पुलिस को मेरी पूरी खुली छूट है। पूरी खबर पढ़ें

2. ताला तोड़कर पटना यूनिवर्सिटी के अंदर घुसे छात्र

पटना यूनिवर्सिटी में आज सीनेट की बैठक के दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के बैनर तले छात्रों ने प्रदर्शन किया गया। छात्र अपनी मांगों को लेकर 3 घंटे तक डटे रहे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने छात्रों को कैंपस से बाहर कर गेट पर ताला जड़ दिया था। छात्र और छात्राएं कॉलेज के गेट पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। पूरी खबर पढ़ें

3. भोजपुर में डेढ़ फीट जमीन के लिए डबल मर्डर

भोजपुर में डेढ़ फीट जमीन के लिए 2 पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे और रॉड से हमले हुए। इसमें 2 लोगों की मौत हुई है। 12 गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को पहले चरपोखरी PHC लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें

4. भाई के साथ मिलकर पति का मर्डर, लाश दफनाई

“जितेंद्र घर जमाई बनकर ससुराल में रहता था। उसका अपनी सास के साथ अवैध संबंध था और वो बड़ी साली से भी संबंध बनाना चाहता था। इसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। जब पत्नी और साले को इसकी जानकारी हुई, तो दोनों ने नींद में उसकी हत्या की। घर के पीछे गड्ढा खोदकर शव दफना दिया।” जमुई के मोहनपुर थाना क्षेत्र के काला गांव के रहने वाले राहुल ने ये बातें कही हैं। पूरी खबर पढ़ें

5. सरकार ने दूर की बाहुबली की नाराजगी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में सियासी समीकरणों को साधने और राजनीतिक संतुलन बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार द्वारा ‘राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति’ का पुनर्गठन किया गया है। इस समिति में कई प्रमुख चेहरों को जगह देकर असंतुष्ट नेताओं को शांत करने और नए समीकरण बैठाने की कोशिश की गई है। पूरी खबर पढ़ें

6. बिहार में पेट्रोल 87 और डीजल 91 पैसे महंगा

अमेरिका-ईरान के बीच चल रही जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव जारी है। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है।पेट्रोल के दाम में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। तेल कंपनियों की ओर से जारी नई दरें शुक्रवार रात से लागू हो गई हैं। पूरी खबर पढ़ें

7. ‘मांझी ने यादव को टारगेट किया, इसलिए पत्थर मारे’

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर गयाजी में कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को हमला हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 2 नाबालिग लड़कों को पकड़ा है। उन्होंने पुलिस पूछताछ में बताया, जीतनराम मांझी और उनकी पार्टी यादव को टारगेट कर रही है, इसलिए हमने पत्थर मारे। हमले में 3 लड़के शामिल थे। तीनों ही नाबालिग है। पूरी खबर पढ़ें

8. भागलपुर में पुलिस टीम पर पथराव और धक्का मुक्की

भागलपुर के भीमकित्ता गांव में शुक्रवार देर रात मारपीट मामले के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। पुलिस का आरोप है कि छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए टीम पर पथराव किया। जिसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हो हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें

9. डिप्टी सीएम के काफिले में गाड़ियों की लंबी कतार

डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी शनिवार को जहानाबाद पहुंचे। उनके काफिले में बड़ी संख्या में गाड़ियां मौजूद थी। काफिले में नेताओं, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की गाड़ियां शामिल थीं। यह ऐसे समय में हुआ है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से ईंधन बचाने और अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने की अपील कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

10. बिहार के चार जिलों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट

बिहार के 4 जिलों में कल यानी रविवार को हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहने, आंधी-बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

खबरें और भी हैं…
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles