Saturday, May 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा एथलेटिक्स मीट में दूसरे दिन कंपटीशन के परिणाम घोषित:विजेता एथलीटों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा मौका


सहरसा स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय जिला एथलेटिक्स मीट के दूसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। एथलीटों ने पदक तालिका में स्थान बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जिला एथलेटिक्स संघ, सहरसा के सचिव रोशन सिंह धोनी ने दूसरे दिन के विभिन्न आयु वर्ग की स्पर्धाओं के परिणाम घोषित किए। अंडर-14 आयु वर्ग की स्पर्धाओं के परिणाम ट्रायथलन-A (बालिका वर्ग) में माही शर्मा ने प्रथम, वंदना कुमारी ने द्वितीय और वैष्णवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रायथलन-A (बालक वर्ग) में सुधीर कुमार प्रथम, सौरव कुमार द्वितीय और सौरव सुमन तृतीय स्थान पर रहे। ट्रायथलन-B (बालिका वर्ग) में ख्याति कुमारी ने प्रथम, आसनी कुमारी ने द्वितीय और प्रज्ञा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रायथलन-B (बालक वर्ग) में मो. माज ने सफलतापूर्वक क्वालीफाई किया। ट्रायथलन-C (बालिका वर्ग) में साक्षी कुमारी प्रथम, कोमल कुमारी द्वितीय और गोपी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। ट्रायथलन-C (बालक वर्ग) में राजदीप कुमार ने प्रथम, पीयूष कुमार ने द्वितीय और अनश अख्तर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 आयु वर्ग की स्पर्धाओं के रिजल्ट 600 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में अंकिता कुमारी प्रथम, नंदनी कुमारी द्वितीय और आंचल कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद (बालिका वर्ग) में श्वेता कुमारी ने प्रथम, प्रीति कुमारी ने द्वितीय और किरण कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया। 60 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग) में अंकिता कुमारी प्रथम, नंदनी कुमारी द्वितीय और खुशी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद (बालिका वर्ग) में भारतीय कुमारी प्रथम, समृद्धि कुमारी द्वितीय और पूजा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। गोला फेंक (बालिका वर्ग) में सुकर्म प्रवीण ने प्रथम, भारती कुमारी ने द्वितीय और प्रीति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 60 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में अंकित आनंद प्रथम, मोहन कुमार द्वितीय और सौरव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद (बालक वर्ग) में कुमार रवि ने प्रथम, आनंद झा ने द्वितीय और अर्जुन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में सागर कुमार प्रथम, गुलशन कुमार द्वितीय और सौरभ कुमार तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद (बालक वर्ग) में आनंद कुमार झा ने प्रथम, कुमार रवि ने द्वितीय और मोहन कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। इन स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एथलीटों को पटना में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। गोला फेंक में ध्रुव कुमार प्रथम पर रहे गोला फेंक (बालक): ध्रुव कुमार प्रथम, अंकित कुमार द्वितीय और सूरज कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर-18 आयु वर्ग के परिणाम:
100 मीटर दौड़ (बालिका): अंजली कुमारी प्रथम, लक्ष्मी कुमारी द्वितीय और सोनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
1000 मीटर दौड़ (बालिका): अनु कुमारी ने प्रथम, नंदनी कुमारी ने द्वितीय और अर्चना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
400 मीटर दौड़ (बालक): चंदन कुमार सहनी प्रथम, मनीष कुमार द्वितीय और सत्यम कुमार ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे।
200 मीटर दौड़ (बालक): बबलू कुमार ने प्रथम, प्रियांशु कुमार ने द्वितीय और सुशील यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
शनिवार को दूसरे दिन की स्पर्धाओं की औपचारिक शुरुआत जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव श्री अखिलेश कुमार टूटू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। इस अवसर पर जिला एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष विप्लव रंजन और समाजसेवी सिद्धार्थ कुमार सिद्धू भी उपस्थित रहे और सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

तकनीकी टीम की रही सराहनीय भूमिका
प्रतियोगिता को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संचालित करने में तकनीकी टीम का विशेष योगदान रहा। तकनीकी पदाधिकारियों के रूप में सैयद समी अहमद, रोहित राज, अरुण कुमार भारती, तुषार कात्यायन, चंद्रभूषण सिंह, श्वेता कुमारी, सूरज गुप्ता, सनी सिंह, चंद्रशेखर खान, मुन्ना एथलीट, हिमांशु यादव, रवि यादव, धर्मेंद्र नारायण सिंह, राज यादव, अंशु कुमारी और मुरली यादव ने अपनी भूमिका निभाई।
आज समापन, विजेताओं को मेडल और प्रमाणपत्र
कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रोशन सिंह धोनी ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को संध्या 3:00 बजे पारितोषिक वितरण समारोह के साथ होगा। समारोह में सफल खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एथलीटों को आगामी 10 से 13 जून तक पटना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहरसा जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles