Saturday, May 23, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गैंगरेप पीड़ित परिवार ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की:सांसद ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया, बोले-दो आरोपी गिरफ्तार


नवादा संसदीय क्षेत्र के वारिसलीगंज विधानसभा अंतर्गत काशीचक थाना क्षेत्र के एक गांव में एक गैंगरेप की घटना सामने आई है। काशीचक क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद सांसद विवेक ठाकुर शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। पीड़ित परिवार ने सांसद को घटना की विस्तृत जानकारी दी और मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। सांसद विवेक ठाकुर ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा सांसद ने कहा कि शेष आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की अपील की। सांसद ने जोर देकर कहा कि समाज में महिलाओं के खिलाफ ऐसी घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि घटना के बाद से परिवार सदमे में है। उन्होंने न्याय की उम्मीद जताते हुए प्रशासन और पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। कानून व्यवस्था सख्त बनाने की मांग इस घटना ने स्थानीय स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को और सख्त बनाने की मांग भी तेज हो गई है। सांसद विवेक ठाकुर ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले पर लगातार नजर रखेंगे और पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक उनके साथ खड़े रहेंगे। हालांकि पुलिस के द्वारा अब तक इस मामला में कई आरोपित को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles