Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bihar STET 2025: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, रिजल्ट कार्ड लेने की तारीख घोषित

Bihar STET 2025: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, रिजल्ट कार्ड लेने की तारीख घोषित

Patna News: (अंबर) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित एसटीईटी-2025 परीक्षा के रिजल्ट कार्ड वितरण की तिथि जारी कर दी गई है. जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार अभ्यर्थियों को रिजल्ट कार्ड निर्धारित केंद्रों पर जाकर प्राप्त करना होगा.

STET परीक्षा का रिजल्ट कार्ड इन तिथियों में होगा वितरण

रिजल्ट कार्ड का वितरण 1 जून, 2 जून, 4 जून, 5 जून, 6 जून और 8 जून को किया जाएगा. अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर रिजल्ट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

STET का इन केंद्रों पर मिलेगा रिजल्ट कार्ड

  • दारोगा प्रसाद राय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरिस्ताबाद
  • कमला नेहरू बालिका उच्च विद्यालय, गर्दनीबाग
  • शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गर्दनीबाग
  • राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिरैयाटांड़
  • सर जीडी पाटलिपुत्र उच्च माध्यमिक विद्यालय, कंकड़बाग
  • पीएन एंग्लो संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, नया टोला
  • बीएन कॉलेजिएट स्कूल, अशोक राजपथ
  • बांकीपुर बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोलघर
  • राजकीय बालक उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर
  • केबी सहाय उच्च माध्यमिक विद्यालय, शेखपुरा
  • देवीपद चौधरी शहीद स्मारक उच्च माध्यमिक विद्यालय, वीरचंद पटेल पथ
  • राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर

अभ्यर्थियों को दिए गए निर्देश

जिला शिक्षा कार्यालय ने कहा है कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और केंद्र पर समय से पहुंचकर अपना रिजल्ट कार्ड प्राप्त करें. बिना वैध पहचान पत्र के प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

ALSO READ: JDU से RJD और अब BJP का दामन थामेंगी रितु जायसवाल, ऐसा रहा बिहार की राजनीति में उनका सफर

The post Bihar STET 2025: अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, रिजल्ट कार्ड लेने की तारीख घोषित appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles