Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा घाटी में ट्रक ने हाईवा को पीछे से ठोका:कोलकाता से दाल लेकर नवादा जा रहा था, ट्रक ड्राइवर का दोनों पैर टूटा, खलासी घायल


कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र में रांची-पटना मेन रोड पर रविवार सुबह एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई। हादसा कोडरमा घाटी के नौवां माइल्स के पास उस समय हुआ, जब एक ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक कोलकाता से दाल लादकर बिहार के नवादा जा रहा था। इसी दौरान घाटी के खतरनाक ढलान पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रही एक हाईवा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक समेत खलासी केबिन में बुरी तरह फंस गए। क्रेन की मदद से निकाला गया घायल चालक हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ट्रक में फंसे चालक और खलासी की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत अपने वाहन रोककर राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सदर थाना की पेट्रोलिंग टीम और रोड सेफ्टी से जुड़े सदस्य सागर कुमार गिरी घटनास्थल पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बावजूद जब चालक को केबिन से बाहर निकालना संभव नहीं हो सका, तब क्रेन को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल पाया गया, जबकि खलासी को हल्की चोटें आईं। ड्राइवर के दोनों पैर टूटे, रिम्स रेफर घायल चालक की पहचान नवादा निवासी प्रदीप यादव के रूप में हुई है। उसे तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि उसके दोनों पैर टूट गए हैं। स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles