Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दुर्घटनाओं पर ब्रेक लगाने सड़कों पर उतरी पुलिस, एसपी ने संभाली कमान


भास्कर न्यूज |गिरिडीह जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए शनिवार को गिरिडीह पुलिस प्रशासन ने यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व एसपी डॉ. बिमल कुमार ने किया।अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस की ओर से पोस्टर और बैनर के साथ बाइक रैली निकाली गई। रैली में पुलिस अधीक्षक हेलमेट पहनकर बाइक पर सवार हुए और पुलिसकर्मियों का नेतृत्व किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।बाइक रैली पुलिस कंट्रोल रूम परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पचंबा थाना के पास जाकर समाप्त हुई। इसके बाद गिरिडीह-जमुआ मुख्य मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। यहां बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया। एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। हेलमेट पहनने से दुर्घटना के दौरान जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से हमेशा हेलमेट पहनकर बाइक चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ने करीब 50 बाइक चालकों के बीच हेलमेट और पुष्पगुच्छ वितरित किए। साथ ही लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने की नसीहत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आगे भी इस तरह का जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles