Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

महिला के पेट से 9 किलो का ट्यूमर निकाला:कोडरमा की महिला दर्द और सूजन से परेशान थी मरीज, जटिल सर्जरी के बाद मिली राहत


कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया स्थित आर्यन हॉस्पिटल में एक जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए चिकित्सकों ने महिला के पेट से करीब 9 किलोग्राम का ओवेरियन ट्यूमर निकालकर नई जिंदगी दी है। चंदवारा प्रखंड के पूर्णाथम गांव निवासी कलावती देवी लंबे समय से पेट में असामान्य सूजन और लगातार दर्द की समस्या से जूझ रही थीं। परिजनों के अनुसार, उन्होंने कई अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा था। बढ़ती परेशानी के बीच अंततः उन्होंने आर्यन हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार से संपर्क किया, जहां जांच के दौरान शरीर में बड़े आकार का ट्यूमर होने की पुष्टि हुई। डॉ. प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुई जटिल सर्जरी मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार ने तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया। उनके नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित की गई और पूरी तैयारी के साथ सर्जरी शुरू की गई। ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकों ने सावधानीपूर्वक ट्यूमर को बाहर निकाला, जिसका वजन करीब 9 किलोग्राम बताया गया है। यह सर्जरी काफी जटिल मानी जा रही थी, लेकिन टीम की कुशलता और अनुभव के कारण इसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। ऑपरेशन के दौरान हर जरूरी चिकित्सकीय मानकों का पालन किया गया, जिससे किसी प्रकार की जटिलता नहीं हुई। मरीज की स्थिति हुई सामान्य सफल सर्जरी के बाद कलावती देवी की स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि मरीज लंबे समय से इस बीमारी से पीड़ित थीं, लेकिन समय पर उचित जांच और उपचार मिलने से एक बड़ी जटिलता से बचाव संभव हो सका। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि पेट में लगातार दर्द, सूजन या अन्य असामान्य लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें। मरीज के परिजनों ने सफल उपचार के लिए अस्पताल प्रबंधन और पूरी चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार जताया है। इ

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles