बेगूसराय के नीमाचांदपुरा थाना परिसर में रविवार को बकरीद पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने की। बैठक में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने सभी से विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने की अपील की। उन्होंने क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि कुर्बानी के बाद निकलने वाले अवशेषों को इधर-उधर न फेंका जाए। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। थानाध्यक्ष ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर भी चिंता व्यक्त की और लोगों को सतर्क किया। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक फोटो, वीडियो या भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी अफवाह फैलती है या नियमों का उल्लंघन होता है, तो तुरंत स्थानीय थाने को सूचित करें। इस अवसर पर नीमा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजीत सहनी, कुसमहौत के मुखिया पवन सदा, नीमा पंचायत के पूर्व पंसस रघुनंदन महतो, चुनचुन कुमार सिंह, परना के सामाजिक कार्यकर्ता डाबर खां, राजीव शर्मा, देवेंद्र तांती, पियूष कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
नीमाचांदपुरा थाना में शांति समिति की बैठक:बकरीद पर शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील, अफवाहों से बचने की सलाह