Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया मे रक्तदान शिविर:33 यूनिट रक्त संग्रह


आज युवा जागृति मंच ने रजनी चौक पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में कुल 33 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और समाजसेवियों ने भाग लिया। मंच के संस्थापक पवन कुमार चौधरी उर्फ कार्तिक चौधरी ने अपने जीवन का 50वां रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। भीषण गर्मी के बावजूद रक्तदाताओं का उत्साह सराहनीय रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच संस्थापक कार्तिक चौधरी, समाजसेवी दीपक अग्रवाल और अन्य प्रबुद्ध रक्तवीरों ने दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। कार्तिक चौधरी ने मानव सेवा के इस कार्य में योगदान के लिए सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। शिविर को सफल बनाने में सुमन सिंह, मुकेश कुमार, प्रशांत चौधरी, कृष्ण देव सिंह, विकास कुमार, मिथिलेश जायसवाल, ऋषिकेश चौधरी, प्रीतम प्रियदर्शी, मनीष चौधरी, शिवम चौधरी, संजय सिन्हा, संतोष पोद्दार, सुमित कुमार, सुजीत कुमार, राजेश सिंह, दिनेश महतो, पिंटू कुमार, संतोष कुमार, सुजीत कुमार चौधरी और जुली कुमारी सहित कई सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles