Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में पिकअप वैन ट्रक से भिड़ी:अस्पताल में एक को मृत घोषित, दो हुए गंभीर, बरवाअड्डा में कीया शोरूम के पास हादसा


धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना किया शोरूम के समीप हुई। बंगाल नंबर की पिकअप वैन (WB23M-8702) सासाराम से मछली उतारकर कोलकाता लौट रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े 12 चक्का ट्रक (BR28GA-7127) से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। वाहन में कुल चार लोग सवार थे। अस्पताल में एक को मृत घोषित, दो की हालत नाजुक हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर जुट गए और बरवाअड्डा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से धनबाद के एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने आमिर नामक युवक को मृत घोषित कर दिया। दो अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं। मृतक और घायल सभी कोलकाता निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। बिना पार्किंग लाइट खड़ा था ट्रक पिकअप चालक ने बताया कि नेशनल हाईवे पर खड़ा 12 चक्का ट्रक बिना पार्किंग लाइट के था, जिसके कारण अंधेरे में वह दिखाई नहीं दिया और वाहन उससे जा भिड़ा। टक्कर के बाद पिकअप में सवार लोग अंदर फंस गए। उन्हें बाहर निकालने में पुलिस और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बरवाअड्डा थाना पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही की बात सामने आ रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles