Monday, May 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अक्षरा का बॉलीवुड स्टार अक्षय को डांस के लिए इनवाइट:बोली- आपके हिंदी गाने बहुत देखें, अब भोजपुरी में तड़का लगाएं; हमारे साथ ठुमके लगाइए


भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने 22 मई को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने कहा था, ”बहुत दिनों से आपका हिंदी गाना देख रहे हैं हम – ‘टिप टिप बरसा पानी,’ ‘चुरा के दिल मेरा’ अब थोड़ा भोजपुरी में भी आइए, अपना तड़का और जलवा दिखाइए, हमारे साथ ठुमका लगाइए! वक्त और दिन आप बताएं, हम चले आएंगे!’ जवाब में अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम स्टोरी डाली और कमेंट पर लिखा था कि, ‘तो फिर बात पक्की अक्षरा जी…समय: सुबह 11:30 बजे। दिन: सोमवार, 25 मई। जगह: सभी सोशल मीडिया। मिलते हैं।’ अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म में अक्षरा ने अपनी आवाज दी है दरअसल, अक्षरा सिंह बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं। आज उनका गाना रिलीज होने वाला है। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल’ के एक गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है, जिसका टाइटल ‘घिस घिस घिस’ है। इस गाने में अक्षय कुमार एक भोजपुरी ‘आइटम बॉय’ के रूप में ठुमके लगाते हुए नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। इसी को लेकर अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को भोजपुरी गाने पर ठुमका लगाने के लिए इनवाइट किया था। तभी से अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार के वीडियो की खबरें जोरों पर हैं। जब खिलाड़ी की मुलाकात मृगनयनी से हो इसी साल फरवरी में अक्षरा सिंह ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ एक फोटो साझा की थी। एक्ट्रेस ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ‘जब खिलाड़ी की मुलाकात मृगनयनी से हो और, कहानी अभी बाकी है। बड़ा सरप्राइज लोड हो रहा है।’ इस पोस्ट में अक्षरा ने अक्षय कुमार को भी टैग किया था। अक्षरा सिंह इस तस्वीर में ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। जबकि, अक्षय कुमार ग्रीन शर्ट में हैं और कैप लगा रखी है। इस पोस्ट के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि अक्षरा सिंह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles